कांके में झाविमो की सभा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2014 7:26 AM

विज्ञापन

कांके: झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शनिवार की शाम को कांके न्यू मार्केट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और झाविमो प्रत्याशी अमिताभ चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज राज्य में लाखों युवक बेरोजगार हैं. शहरों व गांवों में बिजली, पानी व सड़क […]

विज्ञापन

कांके: झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शनिवार की शाम को कांके न्यू मार्केट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और झाविमो प्रत्याशी अमिताभ चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज राज्य में लाखों युवक बेरोजगार हैं. शहरों व गांवों में बिजली, पानी व सड़क की समस्याएं विद्यमान हैं. झारखंड में हर स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है.

हेमंत सरकार ने बालू का दाम बढ़ा कर गरीब जनता पर बोझ बढ़ा दिया. बाबूलाल मरांडी ने नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी व सुबोधकांत सहाय पर निशाना साधा और कहा कि ये तीनों राज्य के दुश्मन हैं.

इन्होंने राज्य का हमेशा सौदा किया है. इससे पूर्व निरंजन कालिंदी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए झाविमो प्रत्याशी अमिताभ चौधरी को रिकार्ड मतों से विजयी बनायें. सभा को दयानंद राम, जिला उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू सहित अन्य ने संबोधित किया. मौके पर इमरान कासमी, कैशर आलम, अकबर हुसैन, संजीव कुमार, खालिद अहमद, मोबारक खान, सज्जद अंसारी, अनिता गाड़ी, चंदा परवीन व सीमा तिर्की उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola