सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, चार घंटे एनएच जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2014 10:23 AM
चास: चास थाना क्षेत्र के सोलागीडीह, तालाब के पास गुरुवार को कोयला से लदी साइकिल की चपेट में आने से सोलागीडीह डोमपाड़ा निवासी नीलमणी देवी (45) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया राष्ट्रीय मुख्य पथ को चार घंटे तक आवागमन बाधित […]
चास: चास थाना क्षेत्र के सोलागीडीह, तालाब के पास गुरुवार को कोयला से लदी साइकिल की चपेट में आने से सोलागीडीह डोमपाड़ा निवासी नीलमणी देवी (45) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
स्थानीय लोगों ने मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया राष्ट्रीय मुख्य पथ को चार घंटे तक आवागमन बाधित रखा. घटना की सूचना मिलते ही चास थाना प्रभारी प्रेम मोहन व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजेंद्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने. इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष मिहिर सिंह के हस्तक्षेप के बाद जाम खत्म हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










