यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’
व्लादिमिर पुतिन के साथ पीएम मोदी (PC : ANI)
Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष खत्म कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की तारीफ की है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी लगातार युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं. उनके पास शांति का रास्ता निकालने के लिए आइडियाज हैं.
Ukraine War: पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्ते होने के बावजूद यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की बात लगातार उठाते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी बार-बार इस सवाल पर जोर देते हैं कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को कैसे खत्म किया जा सकता है.
वाल्दाई क्लब फोरम में इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संघर्ष का ऐसा समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे दोनों पक्ष स्वीकार कर सकें. उन्होंने कहा कि मोदी इस दिशा में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
पुतिन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन संघर्ष को लेकर लगातार रुचि दिखा रहे हैं. उनके पास ऐसे अच्छे सुझाव हैं, जिनसे दोनों पक्षों के बीच कोई रास्ता निकाला जा सकता है. मोदी किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं कर रहे हैं, लेकिन चाहते हैं कि यह संघर्ष जल्द खत्म हो. हम उनके सुझावों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं."
ये भी पढ़ें: यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आखिरी मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली में हुए 18वें BRICS सम्मेलन के दौरान हुई थी. इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की. इसके अलावा 2030 तक आर्थिक सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, तकनीक, रक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर भी बातचीत हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यूक्रेन युद्ध को खत्म कर शांति की अपील कर चुके हैं. भारत ने इस मामले में साफ कहा है कि उसका रुख इंसानियत और शांति पर आधारित है. भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के जरिए रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान निकालने की बात करता रहा है.
बातचीत और कूटनीति से निकले समाधान : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले कह चुके हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत का रुख शांति और इंसानियत पर आधारित है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, दोनों ने उनसे इस युद्ध को लेकर अपनी-अपनी बात शेयर की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए