Sheikh Hasina : भारत से शेख हसीना को दिसंबर में वापस ले जाएगा बांग्लादेश? विदेश मंत्रालय की आई प्रतिक्रिया

Updated:
विज्ञापन
Sheikh Hasina

शेख हसीना

Sheikh Hasina : पूर्व पीएम शेख हसीना को बांग्लादेश हर हाल में वापस लाना चाहता है. विदेश मंत्रालय ने जानें उनकी वापसी को लेकर क्या अपडेट दिया.

विज्ञापन

Sheikh Hasina : पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी का प्रयास बांग्लादेश कर रहा है. विदेश मंत्रालय हसीना के प्रत्यर्पण पर चर्चा के लिए दिसंबर में भारत के साथ विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) पर विचार कर रहा है. इस संबंध में dhakatribune.com ने खबर प्रकाशित की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तौफीक हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”इस मुद्��े पर चर्चा की गुंजाइश बन रही है.”

तौफीक हसन ने यह भी कहा कि भारत के साथ समझौतों और सहमति पत्रों की समीक्षा की प्रक्रिया चल रही है. इसमें कुछ वक्त लग सकता है. दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता दिसंबर में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. शेख हसीना पर जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश में हुए आंदोलन के दौरान सामूहिक हत्याओं को लेकर केस दर्ज किया गया है. वह 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं. सरकार उन्हें वापस बांग्लादेश लाना चाहती है.

Read Also : Bangladesh News : शेख हसीना के लिए भारत दूसरा ताज महल बनवाए, कबीर रिजवी ने कसा तंज

कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला : तौफीक हसन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उन्हें प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है. भारत के साथ समझौतों की समीक्षा के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने उपरोक्त बातें कही. प्रवक्ता ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच हस्ताक्षरित समझौते और सहमति पत्र विभिन्न मंत्रालयों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola