VIDEO: पीएम मोदी ने जमीन पर रखा तिरंगा उठाया, ट्रंप बोले- Save It

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी का क्वाड देशों के नेताओं के साथ ग्रुप फोटो, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्वाड बैठक में पीएम मोदी ने जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे को उठाया, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खास प्रतिक्रिया दी. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान खींचा. क्वाड देशों के नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाने से पहले पीएम मोदी ने जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के मार्कर (स्पोर्ट मार्कर) को उठाकर अपने पास रख लिया. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे कहा, 'इसे संभालकर रखिए' (Save it).

विज्ञापन

यह घटना उस समय हुई, जब क्वाड देशों के चारों नेता ग्रुप फोटो के लिए एक साथ खड़े हो रहे थे. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल थीं.

जोहान्सबर्ग में भी दिखा था ऐसा ही नजारा

पीएम मोदी का यह अंदाज अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए 15वें BRICS शिखर सम्मेलन की याद दिलाता है. उस दौरान भी पीएम मोदी ने मंच पर रखे भारतीय तिरंगे के मार्कर को उठाकर अपने पास रख लिया था. अब मनीला में भी उन्होंने ऐसा ही किया.


क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी

ग्रुप फोटो के बाद चारों देशों के नेताओं ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर क्वाड की बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने क्वाड को भारत के लिए एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया.

उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, नई तकनीक और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में क्वाड पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भरोसेमंद समाधान उपलब्ध करा रहा है.

पीएम मोदी ने मनीला के साथ क्वाड के ऐतिहासिक जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2007 में चारों देशों के अधिकारियों की पहली बैठक इसी शहर में हुई थी. इसके बाद 2017 में यहां फिर से संवाद शुरू हुआ.

मोदी ने कहा, "आज एक बार फिर इसी शहर में क्वाड की बैठक होना एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है."

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल जनवरी से अब तक चारों देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बैठकें हो चुकी हैं. यह क्वाड के प्रति चारों देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है.

ट्रंप ने बताए क्वाड के चार बड़े फैसले

बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्वाड के तहत चार प्रमुख पहलों की जानकारी दी.

  1. क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम: चारों देशों के कारोबारी नेताओं के बीच सहयोग बढ़ाना.
  2. सुपर इंटेलिजेंस एक्सेलेरेटर: नई और उन्नत तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना.
  3. मैरीटाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग कॉरपोरेशन: समुद्री सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारियां साझा करना.
  4. क्वाड साइबर सिक्योरिटी इंटेलिजेंस शेयरिंग: साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सूचनाओं का आदान-प्रदान करना.

गौरतलब है कि क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी, जबकि 2017 में इसे दोबारा सक्रिय किया गया. शुरुआत में क्षेत्रीय सुरक्षा पर केंद्रित रहा यह समूह अब स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और नई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग कर रहा है.


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत समेत 3 देशों को दिया सिर्फ 55 मिनट, क्या चीन-रूस के सामने कमजोर पड़ रहा है क्वाड?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola