जनवरी से बढ़ जाएगी डीजल-पेट्रोल की कीमत? जानें बीपीसी ने क्या कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Dec 2024 8:08 AM

विज्ञापन

पेट्रोल पंप की सांकेतिक तस्वीर

Petrol Diesel Price: बांग्लादेश में डीजल-पेट्रोल की कीमत को लेकर बीपीसी के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन उल अहसन का बयान सामने आया है. उन्होंनें कहा है कि तेल की कीमत कम नहीं होगी.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: बांग्लादेश तंगी से जूझ रहा है. इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या डीजल और पेट्रोल के दाम नये साल में बढ़ जाएंगे? इस सवाल का जवाब बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) ने दिया है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि जनवरी में देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है. बीपीसी के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन उल अहसन ने ढाका ट्रिब्यून से इस संबंध में बात की और यह जानकारी दी.

न कम होगी ईंधन की कीमत, न बढ़ेगी : मोहम्मद अमीन उल अहसन

मोहम्मद अमीन उल अहसन ने कहा, ”अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मौजूदा डॉलर असेसमेंट करने के बाद यह बात कही जा सकती है कि जनवरी में ईंधन की कीमतों में कमी तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन कीमतों में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है.” बीपीसी के अध्यक्ष ने इसका कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि हमारा डॉलर असेसमेंट टारगेट 120-121 टका के आसपास है, जबकि मौजूदा एक्सचेंज रेट 127-128 टका है. हालांकि, ईंधन खरीद के लिए विदेशी कंपनियों के साथ हाल ही में बातचीत हुई. इसके परिणामस्वरूप प्रीमियम निर्धारित करने में प्रति उत्पाद 3.50 डॉलर से अधिक की बचत हुई है. बीपीसी को ईंधन इम्पोर्ट पर 7,670 करोड़ टका की बचत हो रही है.

सरकार-से-सरकार समझौतों के तहत क्या हुआ?

बीपीसी सूत्रों के अनुसार, सरकार-से-सरकार समझौतों के तहत इम्पोर्ट ईंधन के लिए प्रीमियम 12.3 डॉलर था, लेकिन चर्चा के माध्यम से इसे घटाकर 8.83 डॉलर कर दिया गया है. इससे अगले छह महीनों में 2.565 मिलियन टन ईंधन के इम्पोर्ट पर लगभग 7,670 करोड़ टका की बचत होगी. बीपीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि जी-टू-जी समझौतों के तहत, आपूर्तिकर्ताओं को प्रति बैरल अंतरराष्ट्रीय मूल्य के अलावा ईंधन आयात पर प्रीमियम मिलता है. वर्तमान में, 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक, रिफाइंड डीजल के लिए प्रीमियम 8.75 डॉलर प्रति बैरल निर्धारित है.

ये भी पढ़ें : Bangladesh में फिर आंदोलन की सुगबुगाहट, छात्रों ने संविधान बदलने की कर दी मांग

जुलाई से दिसंबर तक जेट ए-1 ईंधन की कीमत 10.88 डॉलर प्रति बैरल, फर्नेस ऑयल की कीमत 46.70 डॉलर प्रति बैरल, ऑक्टेन की कीमत 9.88 डॉलर प्रति बैरल और समुद्री ईंधन की कीमत 76.88 डॉलर प्रति बैरल रही. 2025 की पहली छमाही (1 जनवरी से 30 जून) के लिए रिफाइंड डीजल का प्रीमियम घटाकर 5.11 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है, जो पिछली कीमत से 3.64 डॉलर कम है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola