पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर जानलेवा हमला, तस्वीरों में देखें हमलावर ने कैसे मारी गोली
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Nov 2022 8:14 PM
In this photo released by former Pakistani Prime Minister Imran Khan's party, Pakistan Tehreek-e-Insaf, Imran Khan, who injured in a shooting incident, is seen after the incident, in in Wazirabad, Pakistan, Thursday, Nov. 3, 2022. A gunman opened fire at a campaign truck carrying Khan on Thursday, wounding him slightly and also some of his supporters, a senior leader from his party and police said.AP/PTI(AP11_03_2022_000164B)
इमरान खान विरोध मार्च कर रहे थे, इसी दौरान पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि 9 लोग घायल हो गये.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पंजाब प्रांत में जानलेवा हमला किया गया. हालांकि हमले में पूर्व पीएम बाल-बाल बच गये. गोली उनके दायें पैर पर लगी, जिससे वह घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

रैली कर रहे थे इमरान खान, अचानक चली गोली, एक की मौत
इमरान खान विरोध मार्च कर रहे थे, इसी दौरान पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि 9 लोग घायल हो गये. हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं. जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में गोली लगी. खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि खान के पैर में एक गोली लगी है. उन्होंने कहा कि इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं और स्थानीय नेता अहमद चट्ठा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उमर ने कहा, खान को सड़क मार्ग से लाहौर ले जाया गया. उनकी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें गोली लगी है.

इमरान खान पर गोली चलाने वाला शख्स गिरफ्तार
इमरान खान पर गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार होने के बाद उसने पूछताछ में बताया, वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या करने आया था. जब उससे पूछा गया कि गोली क्यों मारी, तो उसने बताया कि इमरान लोगों को गुमराह कर रहे थे. साथ ही अजान के समय डेग बजाकर शोर कर रहे थे. यह देखकर उसे अच्छा नहीं लगा और उसने हत्या की योजना बनायी.

गोली लगने के बाद इमरान खान बोले- लड़ाई जारी रखूंगा
रैली में गोली लगने के बाद इमरान खान ने पहला बयान दिया और कहा, अल्लाह का शुक्रगुजार हैं कि वह आज जिंदा हैं. उन्हें दूसरी जिंदगी मिली है. उन्होंने आगे कहा, वह हमले से घबराने वाले नहीं हैं अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










