Pakistan Blast: एक हफ्ते में दूसरी बार दहला पाकिस्तान, आत्मघाती हमले में 6 चीनी नागरिकों की मौत

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Pakistan Blast:पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा इलाके में जोरदार धमाका हुआ है. इस आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिकों की मौत हो गई है.विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी. जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ.

विज्ञापन

Pakistan Blast: पाकिस्तान की जमीन एक बार फिर बम धमाके से दहल गई. पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा इलाके में जोरदार धमाका हुआ है. इस आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिकों की मौत हो गई है. दरअसल, खैबर-पख्तूनख्वा में आज यानी मंगलवार को विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी. जिसके बस में सवार छह चीनी नागरिकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे.

बस में वाहन ने मारी टक्कर

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शांगला जिले के बिशम इलाके में घटना घटी है. हमला उस समय किया गया जब एक बस इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रही रही थी. इसी समय विस्फोट करने के इरादे से विस्फोटकों से भरे एक वाहन को बस से भिड़ा दिया गया. अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

 पुलिस कर रही है जांच

वहीं घटना के बाद धमाके की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था. मौके से सबूत इकट्ठा किये जा रहे हैं. घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि हम जांच करेंगे कि आत्मघाती हमलावर का वाहन कहां से और कैसे आया और यह कैसे हुआ.

छह चीनी नागरिकों की मौत, कई घायल

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की जियो न्यूज को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार कम से कम छह चीनी मारे गए हैं कई अन्य यात्री घायल हो गए. बता दें, घायल यात्रियों में कई की हालत गंभीर है. ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. बता दे पाकिस्तान का शांगला कोहिस्तान के पास हैं. यहां साल 2021 में एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी समेत 13 लोग मारे गए थे.

पाकिस्तान में काम करते हैं कई चीनी कर्मचारी

गौरतलब है कि पाकिस्तान में चीन भारी मात्रा में निवेश करता है. इसी कड़ी में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का काम चल रहा है. करीब साठ अरब अमेरिकी डॉलर वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तत्वावधान में चल रही कई परियोजनाओं पर हजारों चीनी कर्मी पाकिस्तान में काम कर रहे हैं.

एक सप्ताह में दूसरा विस्फोट

पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं. एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तान की जमीन खून से लाल हुई है. पाकिस्तान में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा बड़ा बम धमाका है, जिसने कम से कम छह लोगों की जान ले ली.इससे पहले बीते दिनों बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर आतंकियों ने विस्फोट कर दिया था. भाषा इनपुट से

और खबरें पढ़ें

US News: बाल्टीमोर में बड़ा हादसा, मालवाहक जहाज की टक्कर से ढहा पुल, नदी में गिरीं गाड़ियां, बड़े नुकसान की आशंका

Online Satta: महंगी पड़ी सट्टेबाजी, 1.5 करोड़ रुपये का लगा चूना, पत्नी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola