Oman Muscat Shooting: ओमान में एक मस्जिद के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 की मौत, मृतकों में भारतीय भी शामिल

Updated:
विज्ञापन

Oman Muscat Shooting

Oman Muscat Shooting: ओमान की एक मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. ओमान पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Oman Muscat Shooting: ‘रॉयल ओमान पुलिस’ ने आनलाइन जारी एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी ओमान की राजधानी मस्कट के वादी कबीर इलाके में हुई. गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. पुलिस ने यह नहीं बताया कि यह हमला किस वजह से किया गया था और न ही यह जानकारी दी कि हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध कौन हैं.

विज्ञापन

ओमान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की

ओमान में भारतीय दूतावास ने गोलीबारी में मृतकों में भारतीय नागरिक के शामिल होने की पुष्टि कर दी है. 15 जुलाई को मस्कट शहर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, ओमान सल्तनत के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है कि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है. दूतावास ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, मृतकों के परिवारों को सभी सहायता प्रदान किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola