अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से टकराई तेज रफ्तार कार, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से टकराई तेज रफ्तार कार, देखें वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से तेज रफ्तार कार टकरा गई. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. कार के टकराने के बाद जोरदार धमाके की आवाज चारो ओर गूंज गई. दिखें वीडियो

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से तेज रफ्तार कार टकरा गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को डेलावेयर के विलमिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के काफिले के एक हिस्से से एक कार टकरा गई. यह टक्कर तब हुई जब बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन अभियान कर्मचारियों के साथ एक कार्यक्रम से चले गए. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने इस खबर को प्रकाशित की है. इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा.

प्रेसिडेंट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी हुए एक्टिव

अचानक हुई इस घटना के बाद यूएस प्रेसिडेंट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गये. उन्होंने तुरंत कार ड्राइवर को को घेर लिया और उस पर बंदूकें तान दीं. हादसे के समय जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी उनके साथ थीं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जो खबर दी है उसके अनुसार, रविवार को जो बाइडेन का काफिला डेलावेयर में उनके कैंपेन मुख्यालय के बाहर खड़ा था. बाइडेन काफिले में शामिल कार में सवार होने की तैयारी में थे. इस बीच बाइडेन से करीब 40 मीटर दूर चौराहे पर उनके काफिले में शामिल एक सेडान कार को एसयूवी ने टक्कर मार दी जिसके बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया.


Also Read: पीएम मोदी 76 प्रतिशत रेटिंग के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जो बाइडेन 8वें स्थान पर

हुई जोरदार धमाके की आवाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार के टकराने के बाद जोरदार धमाके की आवाज चारो ओर गूंज गई. अचानक हुई इस घटना से जो बाइडेन की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को तुरंत दूसरे वाहन में बैठाया गया और वहां से रवाना किया गया.

हादसे को अंजाम देने वाली कार सिल्वर रंग की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने हादसे को लेकर बताया कि राष्ट्रपति और प्रथम महिला दोनों में से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. खबरों की मानें तो डेलावेयर में कैंपेन मुख्यालय के बाहर राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ कर्मचारियों के साथ डिनर करने गये थे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इसके बाद अचानक वहां मौजूद सभी लोगों ने जोरदार आवाज सुनी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. बताया जा रहा है कि हादसे को अंजाम देने वाली कार सिल्वर रंग की थी जिसके नंबर प्लेट पर डेलावेयर का लोकल नंबर नजर आ रहा था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola