इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर से किया ब्रेकअप, इस एक कमेंट से टूट गया 10 साल का रिश्ता

Published by :Pritish Sahay
Updated at :20 Oct 2023 7:06 PM
विज्ञापन
इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर से किया ब्रेकअप, इस एक कमेंट से टूट गया 10 साल का रिश्ता

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अपने पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रूनो से ब्रेकअप हो गया है. आज यानी शुक्रवार को उन्होंने अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है. पीएम बनने से पहले 2008 में सिर्फ 31 साल की उम्र में वो इटली की सबसे युवा मंत्री बनीं थीं.

विज्ञापन

PM Giorgia Melloni Breakup: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अपने पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रूनो से ब्रेकअप हो गया है. आज यानी शुक्रवार को उन्होंने अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है. दरअसल, पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर एक कमेंट किया था.  इस कमेंट की काफी आलोचना हुई थी. जिसके बाद पीएम जॉर्जिया ने सोशल साइट फेसबुक पर रिश्ते खत्म करने की बात साझा की. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा लिखा कि एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता करीब 10 साल तक चला, लेकिन अब यह रिश्ता खत्म हो गया है.

मेलोनी ने लिखा भावुक पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जियाम्ब्रुनो और मेलोनी ने शादी नहीं की थी. वे करीब 10 साल से रिश्ते में थे, हालांकि उनकी एक छह साल की बेटी भी है. अपने पोस्ट में मेलोनी ने यह भी लिखा है कि मुझे मेरे जीवन की सबसे अहम चीज यानी हमारी बेटी जिनेवरा देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं. उन्होंने यह भी लिखा है कि वो अपनी दोस्ती की जरूर रक्षा करेंगी. अपनी बेटी का भी अच्छे ले ख्याल रखूंगी. उन्होंने लिखा कि उनकी बेटी अपनी मां और पिता से बेहद प्यार करती है.

टूट गया 10 साल का रिश्ता

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा कि बीते कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं. हमने तय किया है कि अब अलगाव का समय आ गया है. जॉर्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री हैं वहीं जियाम्ब्रुनो मीडियासेट न्यूज प्रोग्राम के प्रेजेंटर हैं. दोनों की एक छह साल की बेटी भी है. जिसका नाम जिनेवरा है. साल 2015 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच करीबियां बढ़ती गई. जल्द ही दोनों लीवइन में रहने लगे.

इटली की पहली महिला पीएम हैं मेलोनी
गौरतलब है कि जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम हैं. वो ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नेता है.जॉर्जिया खुद को इटली के पूर्व तानाशाह मुसोलिनी की वारिस भी कई बार बता चुकी हैं.  पीएम बनने से पहले 2008 में सिर्फ 31 साल की उम्र में वो इटली की सबसे युवा मंत्री बनीं थीं. वहीं, जी 20 के दौरान उनका भारत दौरा भी चर्चा में रहा था. 

Also Read: ‘कनाडा के 41 राजनयिकों को छूट हटाने की धमकी के बाद भारत से वापस बुलाया’, कनाडाई विदेश मंत्री का बड़ा बयान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola