ePaper

In PICS: G20 सम्मेलन में PM नरेंद्र मोदी US राष्ट्रपति बाइडेन व विश्व के अन्य नेताओं से मिले

Updated at : 30 Oct 2021 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
In PICS: G20 सम्मेलन में PM नरेंद्र मोदी US राष्ट्रपति बाइडेन व विश्व के अन्य नेताओं से मिले

PM Narendra Modi in G20 Summit: तस्वीरों में मोदी को बाइडेन के साथ घूमते हुए देखा जा सकता है, जिसमें लग रहा है कि वे हल्की-फुल्की बातचीत कर रहे हैं. दोनों नेता प्रसन्न मुद्रा में देखे जा सकते हैं.

विज्ञापन

PM Narendra Modi in G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) समेत दुनिया के अन्य नेताओं से शनिवार को संवाद किया. भारत में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा ट्वीट की गयी तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) को बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Borish Johnson) और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.

undefined

पीएमओ ने ट्वीट में लिखा, ‘रोम में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक नेताओं से बातचीत की.’ तस्वीरों में मोदी को बाइडेन के साथ घूमते हुए देखा जा सकता है, जिसमें लग रहा है कि वे हल्की-फुल्की बातचीत कर रहे हैं. दोनों नेता प्रसन्न मुद्रा में देखे जा सकते हैं.

undefined

जो बाइडेन ने 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेहमाननवाजी की थी, जो उनकी पहली वैयक्तिक मुलाकात थी. अन्य तस्वीरों में मोदी को मैक्रों, ट्रूडो और जॉनसन के साथ देखा जा सकता है.

undefined

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग समेत अन्य नेताओं से भी बातचीत की.

undefined

इससे पहले जी20 सम्मेलन में शामिल हो रहे पीएम मोदी समेत विश्व के सभी नेता एक ‘फैमिली फोटो’ के लिए एकत्रित हुए. पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘विश्व के नेताओं ने जी20 सम्मेलन के लिए रोम में मुलाकात की. यह वैश्विक अच्छाई के लिए महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मंच है.’

undefined

प्रधानमंत्री मोदी की रोम यात्रा से पहले विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा कि जी20 दुनिया में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत की सहभागिता के लिए और वैश्विक आर्थिक विकास के लिए नियम बनाने के लिहाज से एक मूल्यवान मंच बना हुआ है.

undefined

प्रधानमंत्री मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के निमंत्रण पर जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30-31 अक्टूबर को रोम की यात्रा पर हैं. इटली पिछले साल दिसंबर से जी20 का अध्यक्ष है. जी20 एक अग्रणी वैश्विक मंच है जो दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को साथ लाता है.

undefined

रोम में आयोजित सम्मेलन में जी20 के सदस्य देशों, यूरोपीय संघ और अन्य आमंत्रित देशों के राष्ट्र प्रमुख एवं शासनाध्यक्ष तथा कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोम से रविवार को ग्लासगो जायेंगे, जहां वह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के रूपरेखा समझौते के लिए पक्षकारों के 26वें सम्मेलन (सीओपी-26) में शामिल होंगे.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola