पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान की पार्टी ने PPP और PML-N से हाथ मिलाने से किय इनकार, कहा- अकेले बनाएंगे सरकार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Feb 2024 10:47 PM
Pakistan's former prime minister Imran Khan talks with reporters regarding the current political situation and the ongoing cases against him at his residence, in Lahore, Pakistan, Thursday, Aug. 3, 2023. Khan has been slapped with more than 150 legal cases, including several on charges of corruption, "terrorism" and inciting people to violence over deadly protests in May that saw his followers attack government and military property across the country. (AP/PTI) (AP08_03_2023_000448A)
पाकिस्तान चुनाव: चुनाव आयोग ने अब तक नेशनल असेंबली की 139 सीट के नतीजों की घोषणा की है, जिसमें इमरान खान की पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों को बढ़त मिली है. वहीं इमरान खान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. पीटीआई ने कहा है कि वो अकेले अपने दम पर सरकार बनाएगी.
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने आज यानी शुक्रवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है. पीटीआई ने कहा है कि वह अपने बलबूते पर संघीय सरकार बनाने की स्थिति में है. गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने अब तक नेशनल असेंबली की 139 सीट के नतीजों की घोषणा की है, जिसमें से 55 सीट पर खान की पार्टी की ओर से समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है. पीएमएल-एन को 43 सीट पर जीत मिली है, जबकि पीपीपी के खाते में 35 सीट गई है. बहुमत हासिल करने के लिए 336 में से 169 सीट की आवश्यकता है, जिसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट भी शामिल हैं.
हम पीपीपी या पीएमएल-एन के संपर्क में ही- पीटीआई
जियो न्यूज ने पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान के हवाले से कहा कि हम पीपीपी या पीएमएल-एन के संपर्क में नहीं हैं. गौहर खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी नेशनल असेंबली की 150 सीट जीत रही है और केंद्र में सरकार बनाने के लिए आवश्यक सीट हासिल करने में सक्षम होगी. उन्होंने कहा कि हम पीपीपी और पीएमएल-एन के साथ गठबंधन सरकार बनाने का इरादा नहीं रखते हैं. गौहर खान ने कहा कि हम केंद्र और पंजाब में सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि पीटीआई को खैबर पख्तूनख्वा में स्पष्ट बढ़त हासिल है और वह वहां भी सरकार बनाएगी.
गौहर खान ने कहा कि स्वतंत्र उम्मीदवार पीटीआई के हैं और जोर दिया कि वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे. उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पीएमएल-एन नेता इसहाक डार ने कहा कि जीते हुए निर्दलीय उम्मीदवार उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. पूर्व वित्त मंत्री ने शुक्रवार को ‘जियो न्यूज’ से बातचीत में कहा, ‘‘निर्दलीय उम्मीदवार ने हमसे संपर्क किया है और वे संविधान के अनुसार अगले 72 घंटों में किसी भी पार्टी में शामिल हो जाएंगे.
नवाज शरीफ ने अन्य दलों को को दिया मिलने का निमंत्रण
गौरतलब है कि मतगणना के बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता नवाज शरीफ ने कहा है कि हम आप सभी को बधाई देते हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हम हर पार्टी को दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं. हम उन्हें घायल पाकिस्तान को संकट से बाहर निकालने के लिए हमारे साथ बैठने के लिए आमंत्रित करते हैं. उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपकी आंखों में आज चमक देख सकता हूं, जो कह रही है कि हमारे जख्म भरो. ये चमक कह रही है कि हमारी जिंदगियों को रोशन करो.
Lahore | Former Pakistan PM and Pakistan Muslim League (N) leader Nawaz Sharif says, "We congratulate you all because, with God's blessings, Pakistan Muslim League (N) has emerged as the largest party…We respect the mandate given to every party…We invite them to sit with us… pic.twitter.com/im2DqIDeRG
— ANI (@ANI) February 9, 2024
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










