पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो की भतीजी ने रचायी शादी, जानें क्यों नहीं पहुंचे बिलावल

बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा पाकिस्तान की जानी-मानी लेखिका हैं. फातिमा की शादी के बारे में जानकारी उनके भाई ने ट्वीट कर दी. जुल्फिकार अली भुट्टो के पोते ने ट्वीट किया और बताया की उनकी बहन फातिमा की शादी हो गयी. उन्होंने शादी की खबर के साथ फोटो भी शेयर किया.
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी और जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गयीं. शादी समारोह में कई लोगों ने शिरकत की. लेकिन, फातिमा के भाई और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो समारोह में नहीं पहुंचे. इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू है. बताया जा रहा है कि मुर्तजा भुट्टो की बेटी फातिमा भुट्टो का निकाह कराची के 70 क्लिफ्टन स्थित परिवार के आवास पर हुआ.
कौन हैं फातिमा ?
मालूम हो बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा पाकिस्तान की जानी-मानी लेखिका हैं. फातिमा की शादी के बारे में जानकारी उनके भाई ने ट्वीट कर दी. जुल्फिकार अली भुट्टो के पोते ने ट्वीट किया और बताया की उनकी बहन फातिमा की शादी हो गयी. उन्होंने शादी की खबर के साथ फोटो भी शेयर किया. उन्होंने कहा, हमारे पिता शहीद मीर मुर्तजा भुट्टो और भुट्टो परिवार की ओर से मुझे कुछ खुशखबरी साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. मेरी बहन फातिमा और ग्राहम की शादी हुई.
बहन फातिमा की शादी में शामिल नहीं हुए बिलावल
बहन फातिमा की शादी समारोह में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल नहीं हो पाये. हलांकि उनके शादी में शामिल नहीं हो पाने की वजह अबतक सामने नहीं आयी है. फातिमा के भाई ने ट्वीट में कहा, समारोह में फातिमा के प्रियजनों ने हमारे दादाजी के पुस्तकालय में भाग लिया था, एक ऐसी जगह जो मेरी प्यारी बहन के लिए बहुत मायने रखती है.
Also Read: प्रधानमंत्री मोदी को ‘गुजरात का कसाई’ कहने वाला बिलावल जरदारी भुट्टो हैं कौन? जानें पूरी कहानी
My brother Zulfikar tied our grandmother’s imam zamin on me and the ceremony was conducted in my grandfather’s libraries, one of my most beloved places on earth. Behind us were my aunts, uncle and father’s childhood photos and an original People’s Party flag placed by my… pic.twitter.com/QwTcbfsEYk
— fatima bhutto (@fbhutto) April 29, 2023
भव्य समारोह में नहीं हुई फातिमा की शादी, सामने आयी बड़ी वजह
बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा की शादी बेहद सादे समारोह में हुई. इसके पीछे की वजह भी अब सामने आ गयी है. फातिमा के भाई ने ट्वीट में बताया कि पाकिस्तान में जारी आर्थिक मंदी के कारण उनके परिवारवालों ने भव्य समारोह नहीं करने का फैसला किया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, हमारे देशवासियों और महिलाओं द्वारा महसूस की गई कठिन परिस्थितियों के कारण, हम सभी ने महसूस किया कि भव्य रूप से जश्न मनाना अनुचित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










