VIDEO: पाकिस्तान के सबसे बड़े परमाणु प्लांट के पास धमाका, डेरा गाजी खान में हुआ ब्लास्ट

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में ब्लास्ट की खबर आ रही है. धमाका परमाणु प्लांट के पास हुआ है. यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा परमाणु प्लांट है. टीटीपी के निशान पर पाकिस्तान का परमाणु संयंत्र. देखें वीडियो…

विज्ञापन

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में ब्लास्ट की खबर है. बता दें कि यह धमाका परमाणु प्लांट के पास ही हुआ है. यह प्लांट पाकिस्तान का सबसे बड़ा परमाणु प्लांट है. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि पाकिस्तान का यह परमाणु प्लांट टीटीपी के निशाने पर था.

विज्ञापन

हालांकि, अभी तक इस घटना का कारण नहीं पता चल पाया है. कहा जा रहा है कि इसमें TTP का हाथ हो सकता है. जानकारी हो कि साल 2012 में तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने इस परमाणु ठिकाने को उड़ा देने की धमकी दी थी. ऐसे में इस हमले को उस धमकी से जोड़ा जा रहा है. जानकारी हो कि इसी धमकी के बाद से इस परमाणु ठिकाना की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बता दें कि पाकिस्तान के डेरा गाजी में ही यूरेनियम रखने का भंडार भी बना रखा है. डेरा गाजी खान में बना परमाणु केंद्र पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा है.

अपडेट जारी है…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola