Imran Khan: गोली लगने के बाद भी खड़े रहे इमरान खान, हमले के बाद कहा- जारी रहेगी लड़ाई
Imran Khan: हमलावर ने पूछताछ में फायरिंग करने का कारण बताया है. हमलावर ने कहा है कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा थे. हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद के अल्लाहवाला चौक के पास इमरान के काफिले पर फायरिंग की. इस हमले में इमरान समेत 9 लोगों के घायल होने की खबर है.
Imran Khan: पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान पर कातिलाना हमला हुआ है. उनके पैर में गोली लगी है. वो लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है. हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद के अल्लाहवाला चौक के पास इमरान के काफिले पर फायरिंग की. इस हमले में इमरान समेत 9 लोगों के घायल होने की खबर है.
इमरान खान का आया पहला बयान: वहीं, हमले में इमरान खान के पैर में गोली लगी है. वो अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं. हमले के बाद उन्होंने कहा कि अल्लाह का शुक्र है, उन्हें नई जिंदगी मिली है. उन्होंने कहा कि वो लड़ाई जारी रखेंगे. बता दें, इमरान खान लाहौर से शौकत खानम अस्पताल में भर्ती हैं.
हमलावर ने बताया- क्यों मारी गोली: पाक मीडिया के हवाले से खबर है कि हमलावर ने पूछताछ में फायरिंग करने का कारण बताया है. हमलावर ने कहा है कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा थे. हमलावर ने ये भी कहा कि अजान के समय इमरान डेक चलाकर शोर कर रहे थे. यह सब उससे देखा नहीं गया. हमलावर ने यह भी कहा कि उसने सिर्फ इमरान को निशाना बनाया था.
बाबर आजम और शोएब अख्तर ने जताया दुख: वहीं, इमरान खान पर हमले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि अल्लाह उन्हें सुरक्षित रखें. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इमरान खान सुरक्षित हैं यह खुशी की बात है. उन्होंने हमले की निंदा की है.
Also Read: इमरान खान पर जानलेवा हमला, फायरिंग में पूर्व पाक पीएम समेत 9 घायल, हमलावर ने कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










