ePaper

पाक सेना प्रमुख ने मुकेश अंबानी की फोटो के साथ भारत को धमकाया, सिंधु नदी के प्रोजेक्ट्स को उड़ाने की तैयारी

Updated at : 12 Aug 2025 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Asim munir Threat India Mukesh Ambani Mention

आसिम मुनीर ने भारत को दी धमकी, मुकेश अंबानी का जिक्र

Asim Munir Threat: पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत को लेकर फिर दी बड़ी धमकी, मुकेश अंबानी का नाम लेकर किया विवादित बयान. उन्होंने सिंधु नदी पर मिसाइल दागने तक की चेतावनी दी और पाकिस्तान की कमजोर स्थिति का जिक्र करते हुए भारत की तुलना की.

विज्ञापन

Asim Munir Threat: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ अपनी तीखी बयानबाजी जारी रखी है. अमेरिका की अपनी हालिया यात्रा के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ने कभी भी पाकिस्तान के अस्तित्व को खतरे में डाला, तो वह पूरी दुनिया के आधे हिस्से को तबाह कर सकता है. हाल ही में मुनीर ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान दिया और इस दौरान भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का भी नाम लिया. साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान और भारत की तुलना करते हुए अपनी देश की हालत भी उजागर कर दी. फिलहाल आसिम मुनीर अमेरिका में हैं, यह उनकी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरी यात्रा है.

Asim Munir Threat India Mukesh Ambani Mention: मुकेश अंबानी पर आसिम मुनीर का बयान

मीडिया खबरों के मुताबिक, फ्लोरिडा के टैम्पा में पाकिस्तान समुदाय के साथ एक भोजन समारोह में मुनीर ने पाक सेना के एक ट्वीट का जिक्र किया जिसमें मुकेश अंबानी की तस्वीर भी शामिल थी. उन्होंने कहा, “मैंने सुरा फिल और मुकेश अंबानी के साथ एक ट्वीट किया था, ताकि हम उन्हें दिखा सकें कि हम क्या कर सकते हैं.” मुनीर ने कहा कि भारत एक चमचमाती मर्सिडीज की तरह है जो हाईवे पर फेरारी की तरह दौड़ रही है, जबकि हम एक पत्थरों से भरे ट्रक की तरह हैं. अगर ये ट्रक कार से टकराएगा तो नुकसान किसका होगा? उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कहा, “भारतीयों को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए, क्योंकि खेल भावना एक अच्छी बात है.”

पढ़ें: मुनीर की मेहमाननवाजी में अमेरिका का बड़ा फैसला, BLA को आतंकवादी संगठन घोषित किया

Indus River Warning in Hindi: सिंधु नदी को लेकर खतरनाक धमकी

भारतीय वायुसेना प्रमुख द्वारा पाक सेना के भारी नुकसान का दावा करने पर मुनीर ने कहा कि अगर भारत अपनी हानि की जानकारी देगा तो पाकिस्तान भी अपनी हानि सार्वजनिक करेगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सिंधु नदी भारतीय परिवारों की निजी संपत्ति नहीं है. हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है. मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह की आक्रमण का सख्त जवाब मिलेगा. हम इंतजार करेंगे जब भारत बांध बनाएगा, फिर हम 10 मिसाइल दागेंगे.

यह भी पढ़ें: टैरिफ-टैरिफ खेलते रहे, उधर यूरोप-अमेरिका को निगलने की तैयारी में ‘ड्रैगन’! 3 मिनट में पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola