America Attack on Syria: सीरिया में US का जोरदार हमला, एयर स्ट्राइक में मारे गए 37 आतंकी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Sep 2024 7:33 PM

विज्ञापन

America Attack on Syria, Symbolic Image

America Attack on Syria: सीरिया में अमेरिकी के एयर स्ट्राइक में 37 आतंकवादी मारे गए हैं. अमेरिका ने चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह और अलकायदा से संबंध रखने वाले आतंकी समूह पर हमला किया है.

विज्ञापन

America Attack on Syria: इजराइल हमास के बाद लेबनान पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. उधर अमेरिका ने सीरिया में हमला कर दिया है. सीरिया में दो हमलों में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह और अलकायदा संबंधी एक समूह अमेरिकी सेना ने हमला किया है. इस हमले में संगठन से जुड़े 37 आतंकवादी मारे गए हैं. अमेरिकी सेना ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमले में मारे गए आतंकियों में दो शीर्ष आतंकवादी भी शामिल थे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि उसने मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में हमला किया, जिसमें अलकायदा से जुड़े हुर्रास अल-दीन समूह के एक शीर्ष आतंकवादी और आठ अन्य को निशाना बनाया गया.

अमेरिकी सेना ने 16 सितंबर को किए गए एक हमले की भी जानकारी दी. यह हमला मध्य सीरिया में एक दूरस्थ अज्ञात स्थान पर आईएस प्रशिक्षण शिविर किया गया था. अमेरिकी सेना ने हवाई हमला किया था. जिसमें इस हमले में 28 आतंकवादी मारे गये थे. बता दें, सीरिया में करीब 900 अमेरिकी सैनिक हैं जो मुख्य रूप से चरमपंथी आईएस समूह की वापसी को रोकने में लगे हैं. बता दें, आईएस ने 2014 में इराक और सीरिया में बड़े पैमाने पर कब्जा कर लिया था.

सीरिया में तैनात है अमेरिकी सैनिक
बता दें, सीरिया में करीब 900 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. ये सैनिक यहां चरमपंथी आईएस समूह की वापसी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें, आईएस ने 2014 में इराक और सीरिया में कई इलाकों में कब्जा कर लिया था. अमेरिकी सेना सीरिया में कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज की मदद के लिए तैनात की गई है. हालांकि सीरिया और इराक में अमेरिकी सैनिकों और आईएसआईएस के लड़ाकों के बीच अक्सर छिटपुट गोलीबारी होती रहता है.

इजराइल का जारी है हमला
इधर, खाड़ी क्षेत्र में इजराइल भी आतंकियों पर जमकर हमला कर रहा है. बीते दिनो इजराइल के हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया. इजराइल ने रविवार को भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया. हमले में हिजबुल्ला का एक और प्रमुख सदस्य मारा गया है. आईडीएफ ने कहा कि उसके हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक मारा गया है. भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola