धोखाधड़ी के मामले में भारतीय अमेरिकी फार्मासिस्ट को दो साल की सजा

न्यूयार्क : एक भारतीय अमेरिकी फार्मासिस्ट को मरीजों को रेफर करने के लिए चिकित्सकों को रिश्वत और दलाली देने के मामले में दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है.अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश रोबर्ट जेटलमैन ने रघुवीर नायक पर कल पांच लाख डॉलर का जुर्माना लगाया. अदालत ने कहा कि 59 वर्षीय नायक ने […]
न्यूयार्क : एक भारतीय अमेरिकी फार्मासिस्ट को मरीजों को रेफर करने के लिए चिकित्सकों को रिश्वत और दलाली देने के मामले में दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है.अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश रोबर्ट जेटलमैन ने रघुवीर नायक पर कल पांच लाख डॉलर का जुर्माना लगाया. अदालत ने कहा कि 59 वर्षीय नायक ने चिकित्सक और मरीज के संबंधों को गंभीर रुप से भ्रष्ट किया था.
नायक को पिछले वर्ष धोखाधड़ी और कर संबंधी आरोपों के मामले में दोषी पाया गया था.सजा सुनाए जाने के बाद नायक की आंखों में आंसू आ गए और उसने माफी मांगते हुए कहा, ‘‘ ये गलतियां केवल मेरी हैं. मैं आपके समक्ष माफी का अनुरोध करता हूं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










