मूर्ति के नाम की पुष्टि के लिए भारतीय मूल के डाक्टरों का अभियान

Published at :04 Feb 2014 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
मूर्ति के नाम की पुष्टि के लिए भारतीय मूल के डाक्टरों का अभियान

वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी डाक्टरों ने अमेरिका के सजर्न जनरल के पद पर नामित डा. विवेक मूर्ति के पक्ष में कैपिटोल हिल में अभियान छेड़ा है. इस पद पर उनके नाम की पुष्टि की पूर्व संध्या पर अमेरिकन ऐसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ अमेरिकन ऑरिजिन :एएपीआई: के एक शिष्टमंडल ने 36 साल के मूर्ति […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी डाक्टरों ने अमेरिका के सजर्न जनरल के पद पर नामित डा. विवेक मूर्ति के पक्ष में कैपिटोल हिल में अभियान छेड़ा है.

इस पद पर उनके नाम की पुष्टि की पूर्व संध्या पर अमेरिकन ऐसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ अमेरिकन ऑरिजिन :एएपीआई: के एक शिष्टमंडल ने 36 साल के मूर्ति की द्रूत पुष्टि के लिए लाबिइंग करने के उद्देश्य से प्रमुख सीनेटरों से मुलाकात की.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सजर्न जनरल के पद पर मूर्ति को मनोनीत किया है.

सीनेट में अगर उनके नाम की पुष्टि हो गई तो मूर्ति इस पद पर आसीन होने वाले अभी तक के पहले भारतीय मूल के डाक्टर होंगे बल्कि अमेरिका के सबसे कम उम्र के सजर्न जनरल भी होंगे.देश के विभन्न हिस्सों से आए भारतीय मूल के अमेरिकी डाक्टरों के एक समूह ने मूर्ति के नामांकन मतदान के लिए सीनेटर टिम स्कॉट, माइक एंजी, लामार अलेक्जैंडर, मार्क किर्क, ऑरिन हैच, पैट राबर्ट्स और रैंड पॉल से मुलाकात की.

एएपीआई अध्यक्ष डा. जयेश शाह ने कहा, ‘‘अमेरिकी सजर्न जनरल के रुप में डा. मूर्ति के मनोनयन ने अमेरिका भर में भारतीय मूल के डाक्टरों की साख मजबूत की है.’’अमेरिका में सजर्न जनरल का पद 1971 में सृजित किया गया था. पुष्टि होने पर मूर्ति अमेरिका के 19वें सजर्न जनरल होंगे.

सजर्न जनरल के रुप में मूर्ति अमेरिका में लोक स्वास्थ्य के मामलों में अग्रणी प्रवक्ता होंगे. इसके साथ ही, वह यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमिशन्ड कोर के संचालनात्मक प्रमुख होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola