चीन की फैक्टरी में लगी आग,16 की मौत

Published at :14 Jan 2014 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
चीन की फैक्टरी में लगी आग,16 की मौत

बीजिंग : चीन के पूर्वी हिस्से में स्थित एक जूता फैक्टरी में आग लग जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि वेनलिंग सिटी में जूता फैक्टरी में आग लगी. आग से करीब 800 वर्गमीटर के क्षेत्र में सबकुछ जलकर खाक […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के पूर्वी हिस्से में स्थित एक जूता फैक्टरी में आग लग जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि वेनलिंग सिटी में जूता फैक्टरी में आग लगी.

आग से करीब 800 वर्गमीटर के क्षेत्र में सबकुछ जलकर खाक हो गया. उन्होंने कहा कि आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. अग्निशमन दल के लोगों ने 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया. आग बुझाने और लोगों को बचाने के काम में अग्निशमन दल के 29 वाहन तथा करीब 100 कर्मचारी लगे हुए हैं. जीवित बचे लोगों की अब भी तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola