थाई पीएम का इस्तीफा देने से इनकार,प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम की

Published at :14 Jan 2014 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
थाई पीएम का इस्तीफा देने से इनकार,प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम की

बैंकॉक : थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्राने आज प्रदर्शनकारियों की ओर से की जा रही इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया. दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों की ओर कूच किया तथा प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया. डेमोक्रेट पार्टी के नेता सुतेप थाउगसुबान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि […]

विज्ञापन

बैंकॉक : थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्राने आज प्रदर्शनकारियों की ओर से की जा रही इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया. दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों की ओर कूच किया तथा प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया.

डेमोक्रेट पार्टी के नेता सुतेप थाउगसुबान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि अगर यिंगलक ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों के आवास घेर लेंगे. सुतेप ने सरकार की ओर से की गई बातचीत की पेशकश को ठुकरा दिया है. प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि यिंगलक अपने पद से इस्तीफा दें ताकि ‘पीपुल्स काउंसिल’ की निगरानी में सुधारों का रास्ता साफ हो सके.

विरोध प्रदर्शनों के बाद यिंगलक ने संसद को भंग करके दो फरवरी को चुनाव का ऐलान किया था. प्रदर्शनकारियों का कहना रहा है कि यिंगलक अपने भाई थाकसिन शिनावात्राके प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रही हैं. थाकसिन का 2006 में तख्तापलट कर दिया गया था. इसके बाद से वह स्वनिर्वासित जीवन बिता रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola