दो एफबीआई एजेंटों की प्रशिक्षण के दौरान मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM
वर्जीनिया बीच : अमेरिका के वर्जीनिया में एफबीआई के दो विशेष एजेंटों की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई. ये दोनों एजेंसी के विशिष्ट होस्टेज रेस्क्यू टीम ( बंधक बचाव दल ) से थे. एफबीआई के राष्ट्रीय प्रेस कार्यालय ने कल एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शुक्रवार को वजर्रनिया बीच पर हुई. इस […]
वर्जीनिया बीच : अमेरिका के वर्जीनिया में एफबीआई के दो विशेष एजेंटों की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई. ये दोनों एजेंसी के विशिष्ट होस्टेज रेस्क्यू टीम ( बंधक बचाव दल ) से थे.
एफबीआई के राष्ट्रीय प्रेस कार्यालय ने कल एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शुक्रवार को वजर्रनिया बीच पर हुई. इस बारे में कोई अन्य सूचना नहीं दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.
एफबीआई के निदेशक रॉबर्ट मुलर ने एक बयान में कहा कि विशेष एजेंटों की पहचान क्रिस्टोफर लॉरेक ( 41 ) और स्टीफन शॉ ( 40 ) के रुप में की गई हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमें इन दोनों बहादुर और साहसी व्यक्तियों की कमी खलेगी और हमें इसका अफसोस है. हमारी संवेदनाएं उनकी पत्नियों, उनके बच्चों और उनके चाहने वालों के साथ हैं.’’ होस्टेज रेस्क्यू टीम ( बंधक बचाव दल ) क्रिटिकल इन्सिडेंट रेस्पॉन्स ग्रुप ( गंभीर दुर्घटना प्रतिक्रिया समूह ) का भाग है और यह उत्तरी वर्जीनिया के क्वांटिको में पदस्थ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










