सिंगापुर दंगा: 4 भारतीयों के खिलाफ नए आरोप :गुरदीप सिंह

Published at :27 Dec 2013 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगापुर दंगा: 4 भारतीयों के खिलाफ नए आरोप :गुरदीप सिंह

सिंगापुर : सिंगापुर में पिछले दिनों हुई हिंसा के मामले में 25 संदिग्ध दंगाइयों में शामिल चार भारतीयों के खिलाफ नए आरोप लगाए गए हैं. इससे पहले इन सभी लोगों पर दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में सात साल तक की सजा हो सकती है. चिंनप्पा प्रभाकरन (25), बोस प्रभाकर […]

विज्ञापन

सिंगापुर : सिंगापुर में पिछले दिनों हुई हिंसा के मामले में 25 संदिग्ध दंगाइयों में शामिल चार भारतीयों के खिलाफ नए आरोप लगाए गए हैं. इससे पहले इन सभी लोगों पर दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में सात साल तक की सजा हो सकती है.

चिंनप्पा प्रभाकरन (25), बोस प्रभाकर (29), मूर्ति काबिलदेव (24) और अरुमुगम कार्तिक (24) के खिलाफ नए सिरे से आरोप लगाए गए हैं. समाचार पत्र ‘स्ट्रेट टाइम्स’ के अनुसार प्रभाकरन पर भीड़ को उकसाने, प्रभाकर पर एक पुलिस अधिकारी को पीटने, काबिलदेव पर भारतीय कामगार शक्तिवेलू कुआरावेलू को कुचलने वाली बस की महिला कोआर्डिनेटर पर घूसा मारने तथा कार्तिक पर पुलिस कार को आग लगाने एवं पुलिस पर पथराव करने के अतिरिक्त आरोप लगे हैं. भारतीय कामगार कुआरावेलू की बस से कुचलने से हुई मौत के बाद दंगा भड़का था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola