जेनिन संघर्ष में इस्राइली सेना ने फलस्तीनी को मारी गोली

यरुशलम : इस्राइली सेना ने कहा है कि उत्तरी वेस्ट बैंक में हुई झड़पों के बाद अपनी कार्रवाई के दौरान उसकी गोलीबारी में कल एक फलस्तीनी नागरिक मारा गया और अन्य घायल हो गये. इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा है कि इस घटना से पहले जेनिन में आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला किया गया. […]
यरुशलम : इस्राइली सेना ने कहा है कि उत्तरी वेस्ट बैंक में हुई झड़पों के बाद अपनी कार्रवाई के दौरान उसकी गोलीबारी में कल एक फलस्तीनी नागरिक मारा गया और अन्य घायल हो गये.
इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा है कि इस घटना से पहले जेनिन में आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला किया गया. इस दौरान फलस्तीनियों ने गोलीबारी की और सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड तथा विस्फोटक फेंका. इस्राइलियों ने आत्मरक्षा में जबावी कार्रवाई की जिसमें कई फलस्तीनी घायल हो गये. सेना ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.अस्पताल ले जाते समय एक घायल व्यक्ति की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










