इराक में हिंसा से 28 की मौत

Published at :28 Nov 2013 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
इराक में हिंसा से 28 की मौत

बगदाद : इराक में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 28 लोग मारे गए. यह जानकारी पुलिस ने दी है. एक अधिकारी ने बताया कि इराकी पुलिस ने दक्षिणी बगदाद के अरब जुबौर क्षेत्र में आठ शव और शुला जिले में पांच अन्य शव बरामद किए. आतंकवादी हमलों में से एक आत्मघाती हमला […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 28 लोग मारे गए. यह जानकारी पुलिस ने दी है. एक अधिकारी ने बताया कि इराकी पुलिस ने दक्षिणी बगदाद के अरब जुबौर क्षेत्र में आठ शव और शुला जिले में पांच अन्य शव बरामद किए.

आतंकवादी हमलों में से एक आत्मघाती हमला एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ. साल 2006 और 2007 में गृह युद्ध के बाद पहली बार इस पैमाने पर हिंसा देखी गई है.

इराक हाल के सालों में भयावह हिंसक घटनाओं का गवाह रहा है. इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के मुताबिक, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक करीब-करीब 7,000 इराकी मारे गए और 16,000 से अधिक घायल हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola