चीन में अब दो बच्‍चों को जन्‍म दे सकेंगे दंपती

Published at :16 Nov 2013 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में अब दो बच्‍चों को जन्‍म दे सकेंगे दंपती

पेइचिंग : चीन सरकार अपनी वन चाइल्‍ड पॉलिसी को बदतले हुए नयी नियम लागू करने वाली है. इस नियम के तहत अब चीन में दो बच्‍चे रखने की छूट मिल सकेगी. चीन के राष्‍ट्रपति और कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव के बीच हुई बैठ‍क में यह निर्णय लिया गया. इस नयी नीति के बनने […]

विज्ञापन

पेइचिंग : चीन सरकार अपनी वन चाइल्‍ड पॉलिसी को बदतले हुए नयी नियम लागू करने वाली है. इस नियम के तहत अब चीन में दो बच्‍चे रखने की छूट मिल सकेगी. चीन के राष्‍ट्रपति और कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव के बीच हुई बैठ‍क में यह निर्णय लिया गया. इस नयी नीति के बनने से तीन दशक से चली आ रही वन चाइल्‍ड पॉलिसी खत्‍म हो जाएगी. नियम वैसे लोगों के लिए होगा, जिसके अपने कोई सगे भाई-बहन नहीं हैं.

गौरतलब हो कि वन चाइल्‍ड पॉलिसी चीन में बढ़ती जनसंख्‍या को रोकने के लिए बनायी गयी थी. नयी नीति की मंजूरी मिलने के पीछे कारण है कि चीन में तेजी से एक बड़ी आबादी बूढ़ी हो रही है, जो की वहां के लिए एक बड़ी समस्‍या बनकर सामने आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola