चीन ने लद्दाख में रडार स्थापित करने की खबरों को खारिज किया

Published at :06 Nov 2013 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने लद्दाख में रडार स्थापित करने की खबरों को खारिज किया

बीजिंग : चीन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है कि भारतीय वायुसेना के विमानों पर कथित तौर पर नजर रखने के लिए उसने लद्दाख में रडार स्थापित किया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुङो इसको लेकर जानकारी नहीं […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है कि भारतीय वायुसेना के विमानों पर कथित तौर पर नजर रखने के लिए उसने लद्दाख में रडार स्थापित किया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुङो इसको लेकर जानकारी नहीं है. परंतु मेरा यह कहना है कि चीन सीमावर्ती इलाकों में अपने भारतीय पक्ष के साथ शांति और सौहार्द बनाए रखने को प्रतिबद्ध है.’’

उनसे पूछा गया था कि क्या लद्दाख में चीन ने भारत के विमानों पर कथित तौर पर निगरानी रखने के लिए रडार स्थापित किया है. भारतीय वायुसेना ने दौलत बेग ओल्डी में सी-130जे सुपर हक्यरूलिस परिवहन विमान उतारा है. होंग ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों को मौजूदा स्थिति बरकरार रखने के लिए साझा प्रयास करना चाहिए. हमें परस्पर स्वीकार्य समाधान निकालने के लिए भी मिलकर प्रयास करना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola