पाक वायुसेना के तीन कर्मचारियों पर आतंकवादी हमले के संबंध में आरोप

Published at :30 Oct 2013 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
पाक वायुसेना के तीन कर्मचारियों पर आतंकवादी हमले के संबंध में आरोप

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी वायुसेना के एक महत्वपूर्ण एयरबेस पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में पाकिस्तानी वायुसेना के तीन कर्मचारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है. इस हमले में देश का एक सर्विलांस विमान नष्ट हो गया था. वायुसेना के जिन तीन कर्मचारियों को हमले में विमान की सुरक्षा […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी वायुसेना के एक महत्वपूर्ण एयरबेस पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में पाकिस्तानी वायुसेना के तीन कर्मचारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है. इस हमले में देश का एक सर्विलांस विमान नष्ट हो गया था.

वायुसेना के जिन तीन कर्मचारियों को हमले में विमान की सुरक्षा में विफल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वे हैं.. वरिष्ठ विमानकर्मी शावेज खान, वरिष्ठ तकनीशियन जफर अब्बास और कारपोरल तकनीशियन मिर्जा वसीम इकबाल.‘द नेशनल डेली’ ने आज सूत्रों के हवाले से लिखा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों कर्मचारी तकनीशियन हैं और विमानों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी नहीं थी.

अखबार की खबर के अनुसार, 11 नवंबर से तीनों के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रकिया शुरु होगी.पिछले वर्ष 16 अगस्त को पंजाब प्रांत के कामरा में पाकिस्तानी वायुसेना के मिन्हास एयरबेस पर आतंकवादियों ने हमला किया था. आतंकवादियों को मार गिराए जाने से पहले उन्होंने साब-2000 एरिए सर्विलांस विमान नष्ट कर दिया था और एक सैनिक की हत्या कर दी थी. यह आरोप पत्र कामरा के पाकिस्तानी वायुसेना के फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने जारी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola