पाकिस्तान में ट्रेन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में क्वेटा जाने वाली जफर एक्सप्रेस पर आज किये गये एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये. रावलपिंडी से चलने वाली ट्रेन अशांत बलूचिस्तान प्रांत के डेरा मुराद जमाली जिले से गुजर रही थी कि उसी दौरान इसमें आत्मघाती […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में क्वेटा जाने वाली जफर एक्सप्रेस पर आज किये गये एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये. रावलपिंडी से चलने वाली ट्रेन अशांत बलूचिस्तान प्रांत के डेरा मुराद जमाली जिले से गुजर रही थी कि उसी दौरान इसमें आत्मघाती विस्फोट हुआ जिससे यात्री ट्रेन के चार डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए.
आपात और राहत टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है.सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है. घटना की जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्टो में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि विस्फोट स्थल पर क्षत विक्षत शव पड़े हुए हैं जिससे पता चलता है कि आत्मघाती हमलावर ने ट्रेन पर हमला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










