हज में मची भगदड में मरने वालों में 14 भारतीय शामिल, देखें सूची

Published at :25 Sep 2015 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
हज में मची भगदड में मरने वालों में 14 भारतीय शामिल, देखें सूची

मीना : सउदी अरब में हज के दौरान मची भगदड में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढकर 14 हो गयी है. इस घटना में कुल 717 लोग मारे गये हैं और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी है. सुषमा ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, […]

विज्ञापन

मीना : सउदी अरब में हज के दौरान मची भगदड में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढकर 14 हो गयी है. इस घटना में कुल 717 लोग मारे गये हैं और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी है. सुषमा ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, ‘जेद्दा में हमारे महावाणिज्य दूत ने भगदड में 14 भारतीयों की जान जाने की जानकारी दी है.’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘13 घायल अस्पताल में भर्ती हैं.’ उन्होंने कहा, ‘सउदी अधिकारियों द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद ही सटीक संख्या का पता चल पाएगा.’

सउदी अरब में वार्षिक हज के दौरान यह दूसरी सबसे बडी त्रासदी कल स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे हुई जब प्रतीकात्मक रूप से शैतान को पत्थर मारने के लिए जमारात की ओर जाने वाले हजयात्रियों की संख्या में अचानक बढोत्तरी होने से भगदड मच गई. अधिकारियों ने कल कहा था कि एक महिला और एक स्वयंसेवी समेत चार भारतीय इस भगदड में मारे गये.

यह भगदड जमारात की ओर जाने वाली दो सडकों के मिलने वाले स्थान पर हुई. यह स्थान मक्का से लगभग पांच किलोमीटर दूर है. वर्ष 1990 के बाद हज के दौरान होने वाली यह दूसरी सबसे भीषण त्रासदी है. वर्ष 1990 में पवित्र स्थलों की ओर जाने वाली एक सुरंग में भगदड मचने के कारण 1,426 हजयात्री मारे गये थे. इसी बीच जेद्दा में खबरों में कहा गया कि त्रासदी के बाद से 13 भारतीय लापता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola