मोलकोम टर्नबुल होंगे आस्ट्रेलिया के नए PM, टोनी एबॉट हटाये गये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन

केनबरा : आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट को आज मोलकोम टर्नबुल ने पार्टी के एक आंतरिक मतदान में नाटकीय ढंग से सत्ता से बेदखल कर दिया. दो साल पहले ही उनकी कंजरवेटिव सरकार ने सत्ता संभाली थी जिसकी अलोकप्रियता बढती जा रही थी. आनन फानन में बीती रात पार्टी नेतृत्व के लिए कराए गए मतदान में […]
विज्ञापन
केनबरा : आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट को आज मोलकोम टर्नबुल ने पार्टी के एक आंतरिक मतदान में नाटकीय ढंग से सत्ता से बेदखल कर दिया. दो साल पहले ही उनकी कंजरवेटिव सरकार ने सत्ता संभाली थी जिसकी अलोकप्रियता बढती जा रही थी.
आनन फानन में बीती रात पार्टी नेतृत्व के लिए कराए गए मतदान में 57 वर्षीय एबॉट को 44 वोट मिले जबकि टर्नबुल को 54 वोट मिले. टर्नबुल की जीत पूर्व प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड द्वारा केविन रड के खिलाफ 2010 में किए गए तख्तापलट की याद दिलाता है. लिबरल सांसदों ने पार्टी का उप नेता बनाए रखने को लेकर जुली बिशप के लिए मतदान किया. एबॉट के गवर्नर जनरल को पत्र लिखने और इस्तीफा देने के बाद टर्नबुल (60) के शपथ लेने की उम्मीद है.
टर्नबुल देश के 29 वें मंत्री होंगे. उन्होंने आज दोपहर प्रश्नकाल के समय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और एबॉट से कहा कि वह नेतृत्व के लिए उन्हें चुनौती देंगे.टर्नबुल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जरुरतों को आर्थिक नेतृत्व मुहैया करने में अक्षम हैं. उन्होंने कहा कि अपना नाम आगे बढाने के लिए लगातार दबाव में थे.
उन्होंने कहा, अब यह कोई ऐसा फैसला नहीं है जिसे कोई हल्के में ले. मैंने कई लोगों से परामर्श किया, कई सहकर्मियों से, कई आस्ट्रेलियाइयों से, हर तबके के हमारे समर्थकों से. यह कार्य करने के लिए काफी लंबे समय से मुझे कई लोग कह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




