पाक : हथगोला हमले में 11 घायल

Published at :15 Oct 2013 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
पाक : हथगोला हमले में 11 घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के एक काफिले पर हथगोला फेंककर किए गए हमले में आज पांच सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 11 लोग घायल हो गए. ब्लूचिस्तान कांस्टेबुलरी का एक वाहन क्वेटा में मासटुंग रोड पर जा रहा था जब अज्ञात मोटरसाइकिल हमलावरों ने उसपर एक हथगोला फेंका. हमले में […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के एक काफिले पर हथगोला फेंककर किए गए हमले में आज पांच सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 11 लोग घायल हो गए.

ब्लूचिस्तान कांस्टेबुलरी का एक वाहन क्वेटा में मासटुंग रोड पर जा रहा था जब अज्ञात मोटरसाइकिल हमलावरों ने उसपर एक हथगोला फेंका. हमले में कांस्टेबुलरी के पांच सुरक्षाकर्मी, तीन बच्चे और तीन अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल और सिविल अस्पताल ले जाया गया. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी. इलाके में तलाशी की गयी और घटना की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola