मास्को में रेस के दौरान दंगा होने के मामले में 380 गिरफ्तार

Published at :14 Oct 2013 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
मास्को में रेस के दौरान दंगा होने के मामले में 380 गिरफ्तार

मास्को : मॉस्को पुलिस ने एक रेस के दौरान हुए दंगे के सिलसिले में 380 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.एक प्रवासी के हाथों कथित तौर पर हुई एक हत्या को लेकर भड़के राष्ट्रवादियों ने दुकानों की खिड़कियां तोड़ दीं तथा सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया था. विरोध के दौरान यह लोग ‘‘रुस रुसियों […]

विज्ञापन

मास्को : मॉस्को पुलिस ने एक रेस के दौरान हुए दंगे के सिलसिले में 380 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.एक प्रवासी के हाथों कथित तौर पर हुई एक हत्या को लेकर भड़के राष्ट्रवादियों ने दुकानों की खिड़कियां तोड़ दीं तथा सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया था. विरोध के दौरान यह लोग ‘‘रुस रुसियों के लिए’’ और अन्य नारे लगा रहे थे.

दक्षिणी मास्को के औद्योगिक जिले में हुए इस तीव्र विरोध में 1,000 से अधिक लोग शामिल थे जिसकी वजह से पुलिस ने शहर में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया.मई 2012 में राष्ट्रपति पद पर व्लादिमीर पुतिन के तीसरी बार चुने जाने के बाद से मास्को में इस तरह की स्थिति देखने को नहीं मिली थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिरियूल्योवो जिले में पुलिस के हेलीकॉप्टर चक्कर लगाते देखे गए.

मास्को में पुलिस के एक प्रवक्ता ने रुसी मीडिया को बताया कि दंगे के बाद ऐहतियात के तौर पर कई घंटे तक सुरक्षा बल सड़कों पर गश्त करते रहे. आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने पुलिस के एक प्रवक्ता को कल यह कहते हुए उद्धृत किया ‘‘गिरफ्तारियों के दौरान पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola