इराक में हमलों में कम से कम 36 लोगों की मौत

Published at :13 Oct 2013 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
इराक में हमलों में कम से कम 36 लोगों की मौत

बगदाद: इराक के शिया बहुसंख्यक शहरों में हुए बम धमाकों में रविवार को कम से कम 36 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए. हालांकि, इन धमाकों की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है, पर अलकायदा की इराक शाखा अक्सर कार बम धमाके करती है. सुन्नी चरमपंथी संगठन और अन्य सुन्नी उग्रवादी […]

विज्ञापन

बगदाद: इराक के शिया बहुसंख्यक शहरों में हुए बम धमाकों में रविवार को कम से कम 36 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए. हालांकि, इन धमाकों की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है, पर अलकायदा की इराक शाखा अक्सर कार बम धमाके करती है.

सुन्नी चरमपंथी संगठन और अन्य सुन्नी उग्रवादी भी अक्सर शिया नागरिकों को निशाना बनाया करते हैं. सबसे घातक हमला बगदाद से 95 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हिल्ला शहर के एक बाजार में हुआ.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसमें आठ लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola