मनमोहन सिंह ने व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात की

Published at :26 Sep 2013 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात की

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की. व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात में प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन तथा वाशिंगटन में भारतीय राजदूत निरुपमा राव मौजूद थीं. जम्मू के निकट कल हुए दो आतंकी हमलों के मद्देनजर माना जा रहा है […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की. व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात में प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन तथा वाशिंगटन में भारतीय राजदूत निरुपमा राव मौजूद थीं.

जम्मू के निकट कल हुए दो आतंकी हमलों के मद्देनजर माना जा रहा है कि सिंह ने इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी सरजमीं से पैदा होने वाले आतंकवाद को लेकर भारत की चिंता प्रकट की होगी तथा हिंसा के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ इस्लामाबाद द्वारा कार्रवाई किए जाने की जरुरत पर जोर दिया होगा. इस मुलाकात में व्यापार तथा अमेरिका में आव्रजन नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को लेकर भी बातचीत हुई. इन नियमों में बदलाव से भारतीय आईटी पेशेवरों पर बुरा असर पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola