अफगानिस्तान में आतंकवादी हमलों से भयभीय होकर नहीं रकेगा भारत : पुरी

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में अपने लोगों और हितों के खिलाफ आतंकवादी हमलों से भयभीत होकर रकेगा नहीं और युद्ध प्रभावित देश को उसके परिवर्तन काल में समर्थन जारी रखेगा.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सहायक प्रतिनिधि मनजीव सिंह पुरी ने सुरक्षा परिषद में कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवादी […]
संयुक्त राष्ट्र : भारत ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में अपने लोगों और हितों के खिलाफ आतंकवादी हमलों से भयभीत होकर रकेगा नहीं और युद्ध प्रभावित देश को उसके परिवर्तन काल में समर्थन जारी रखेगा.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सहायक प्रतिनिधि मनजीव सिंह पुरी ने सुरक्षा परिषद में कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवादी और कट्टरपंथी समूहों के जारी खतरे के कारण सुरक्षा की स्थित ‘नाजुक’ हैं.
पुरी ने जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर पिछले महीने हुए ‘निंदनीय’ हमले का जिक्र किया. इस हमले में 10 बच्चों समेत कई अफगान नागरिक मारे गए थे और वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में तैनात अफगानिस्तान के कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.
पुरी ने भारत में जन्मी लेखिका सैयद कमला सुष्मिता बनर्जी की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना उन लोगों की ‘असहिष्णुता’ को दिखाती है जो अफगानिस्तान के सामाजिक-आर्थिक विकास के विरोधी हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में कई आतंकवादी हमलों को तालिबान ने अलकायदा और अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. ये इस बात का सूचक हैं कि हमें इस आतंकवादी संगठनों के षड़यंत्रों को लेकर लगातार सतर्क रहना चाहिए.’’पुरी ने इस बात पर बल दिया कि तालिबान, अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकवादी एवं कट्टपंथी समूहों को ‘अलग थलग करने और जड़ से मिटाने’ की जरुरत है.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान की आंतरिक राजनीतिक प्रक्रिया में जो भूमिका निभाना चाहता है, उसे उसका फिर से मूल्यांकन करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि यूएनएएमए ने अफगानिस्तान में अहम राजनीतिक, मानवीय और विकास संबंधी भूमिका निभाई है. संयुक्त राष्ट्र को अभियान का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह अपना ध्यान राजनीतिक प्रक्रिया के बजाए राजनीतिक व्यवस्थाओं को समर्थन देने पर केंद्रित करे. राजनीतिक प्रक्रिया संबंधी निर्णय अफगानिस्तान के अपने नेताओं पर छोड़ देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










