सीरिया में हमले में अमेरिकी कमांडो ने शीर्ष आईएस नेता को मार गिराया

बेरुत: सीरिया में रात को किए गए एक हमले में अमेरिकी कमांडो ने इस्लामिक स्टेट गुट के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया. अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आईएस के जिहादियों ने सीरिया के प्राचीन शहर के उत्तरी भाग पर कब्जा कर लिया है. सीमा के दूसरी ओर आईएस का मुकाबला रणनीतिक पश्चिमी शहर […]
बेरुत: सीरिया में रात को किए गए एक हमले में अमेरिकी कमांडो ने इस्लामिक स्टेट गुट के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया. अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आईएस के जिहादियों ने सीरिया के प्राचीन शहर के उत्तरी भाग पर कब्जा कर लिया है.
सीमा के दूसरी ओर आईएस का मुकाबला रणनीतिक पश्चिमी शहर रमादी में तैनान फौजों से है. दूसरी ओर तुर्की ने कहा है कि उसके सशस्त्र बलों ने एक सीरियाई हेलीकॉप्टर को गिरा दिया है जिसने उसके वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया था.
सरकार ने कल बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार की रात पूर्वी सीरिया के अल ओमार शहर में विशेष बलों को हमला करने की अनुमति दी थी ताकि वरिष्ठ आई एस नेता अबू सैयाफ और उसकी पत्नी उम सैयाफ को पकडा जा सके.
व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता बेर्नाडेट मीहन ने बताया कि आईएस के मुनाफेदार तेल अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाला अबू सैयाफ अमेरिकी बलों के हमले में मारा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




