चीन में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत

Updated at :31 Aug 2013 12:19 PM
विज्ञापन
चीन में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत

बीजिंग: दक्षिण पश्चिमी चीन में आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि युन्नान प्रांत में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर […]

विज्ञापन

बीजिंग: दक्षिण पश्चिमी चीन में आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई.

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि युन्नान प्रांत में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. भूकंप से भूस्खलन होने के कारण बसों में सवार 17 पर्यटक फंस गए.

सेंटर के अनुसार भूकंप आज सुबह युन्नान प्रांत की शांगरी ला, डेकन काउंटियों तथा सिचुआन प्रांत की देरोंग काउंटी से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में महसूस किया गया जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की डेकन काउंटी समिति के सचिव लियाओ वेनसई ने कहा कि डेकन काउंटी सीट में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए.

स्थानीय लोगों के अनुसार बेंजिलान कस्बे को भूकंप का केंद्र माना जाता है.लियाओ ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘हम बेंजिलान जा रहे हैं. वहां दूरसंचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं और बहुत से लोगों की पहुंच मोबाइल फोन से दूर हो गई है.’’डेकन काउंटी के उप प्रमुख आत्रोंग के अनुसार भूकंप और इसके बाद आए झटकों के चलते भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं जिससे डेकन से बेंजिलान तक यातायात अवरुद्ध हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola