चीन में भूकंप का हल्का झटका

बीजिंग: दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत और इससे लगे तिब्बती हिस्से में आज भूकंप का हल्का झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 थी. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूंकप से सिचुआन प्रांत के गान्जी तिब्बती स्वायत्त प्रशासक क्षेत्र के रोंगजियान कस्बे का सीमाई इलाका और युन्नान प्रांत के दिकिंग तिब्बती स्वायत्त […]
बीजिंग: दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत और इससे लगे तिब्बती हिस्से में आज भूकंप का हल्का झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 थी.
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूंकप से सिचुआन प्रांत के गान्जी तिब्बती स्वायत्त प्रशासक क्षेत्र के रोंगजियान कस्बे का सीमाई इलाका और युन्नान प्रांत के दिकिंग तिब्बती स्वायत्त प्रशासक क्षेत्र के देकिन एवं जियांगेलिला कस्बे में कंपन महसूस हुआ। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार तड़के 4 बजकर 44 मिनट पर आया.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तर अक्षांश से 28.2 डिग्री एवं पूर्व देशांतर से 99.3 डिग्री की दूरी पर, 9 किलोमीटर की गहराई पर था. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










