बांग्लादेश में संघर्ष में मरने वालों की संख्या 100 के पार, हसीना ने खारिज की वार्ताएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 4:41 PM (IST)
विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक उत्पात में मारे गए लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच जाने के बाद देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विपक्ष के साथ बातचीत की अपील को आज यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह मासूम लोगों के हत्यारों के साथ बातचीत नहीं करेंगी. आज जब हसीना पेट्रोल […]
विज्ञापन
ढाका : बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक उत्पात में मारे गए लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच जाने के बाद देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विपक्ष के साथ बातचीत की अपील को आज यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह मासूम लोगों के हत्यारों के साथ बातचीत नहीं करेंगी.
आज जब हसीना पेट्रोल बम हमलों के शिकार बने 62 पीडितों से मिलने सरकारी अस्पताल ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचीं तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, बातचीत? किसके साथ? उन हत्यारों के साथ जो लोगों को जला रहे हैं? सवाल ही नहीं उठता. पेट्रोल बम के ये हमले अधिकतर यात्री बसों और ट्रकों पर किए गए थे और इस सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंद के कारण शुरु हुई राजनीतिक हिंसा में मृतकों की संख्या 100 के पार चली गई है. अधिकारियों का दावा है कि लगभग 24 कथित उत्पाती भी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मुठभेड़ों में मारे गए हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि मासूम लोगों को पेट्रोल बम से जलकर मरते देखना बहुत दर्दनाक है और यह यकीन करना बहुत मुश्किल है कि लोग इस तरह के अमानवीय कृत्यों को अंजाम दे सकते हैं. हसीना ने कहा, हम इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे, ठीक उसी तरह, जैसे इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










