स्नोडेन को लेकर चीन से ‘बेहद निराश’ है अमेरिका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2013 12:08 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने खुफिया जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के हांगकांग भाग जाने के बाद उसे अमेरिका के हवाले नहीं करने को लेकर चीन से अपनी निराशा इजहार करते हुए कहा कि इससे आपसी संबंध कमजोर हुए हैं. व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि वार्षिक व्यापक वार्ता के लिए […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने खुफिया जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के हांगकांग भाग जाने के बाद उसे अमेरिका के हवाले नहीं करने को लेकर चीन से अपनी निराशा इजहार करते हुए कहा कि इससे आपसी संबंध कमजोर हुए हैं. व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि वार्षिक व्यापक वार्ता के लिए वाशिंगटन पहुंचे वरिष्ठ चीनी अधिकारियों के साथ मुलाकात में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्नोडेन मामले को लेकर अपनी ‘निराशा और चिंताएं’ व्यक्त की.

वार्ता में शामिल प्रमुख अमेरिकी अधिकारियों में एक उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से पिछले महिने कैलिफोर्निया में हुई ओबामा की मुलाकात में दोनों नेता समस्याओं के सुलझाने में सहयोग पर समहत हुए थे. बर्न्‍स ने कहा, ‘‘स्नोडेन मामले में बीचिंग और हांग कांग प्रशासन के रख को देखकर हमें बेहद निराशा हुई है, जो जटिल मुद्दों पर विश्वास बहाली की हमारी कोशिशों को कमजोर करता है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola