श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे पाक के सेना प्रमुख

Updated at :16 Jul 2013 1:53 PM
विज्ञापन
श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे पाक के सेना प्रमुख

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान वह इस द्वीपीय देश के उच्च राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. कयानी की यह यात्रा कल से शुरु हो रही है. वर्ष 2011 के बाद से श्रीलंका की यह उनकी दूसरी यात्रा है. एक […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान वह इस द्वीपीय देश के उच्च राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.

कयानी की यह यात्रा कल से शुरु हो रही है. वर्ष 2011 के बाद से श्रीलंका की यह उनकी दूसरी यात्रा है. एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि श्रीलंका की यात्रा के दौरान जनरल अशफाक परवेज कयानी देश के उच्च सैन्य नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे.

इस बयान में कहा गया है कि व्यवसायिक हितों के मुद्दों पर कयानी श्रीलंकाई विदेश सचिव गोताबाया राजपक्षे के साथ भी वार्ता करेंगे. इस दौरान कयानी 28 जून को दियातवाला में श्रीलंका सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड की बतौर मुख्य अतिथि समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola