दुनिया के सबसे बड़े हाथी सताओ की हत्या

Updated at : 16 Jun 2014 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े हाथी सताओ की हत्या

लंदन:दुनिया का सबसे बड़ा हाथी माने जाने वाले सताओ की मौत शिकारियों के जहरीले तीरों से हुई है.सताओ बड़े दांतों वाले जीवित बचे आखिरी हाथियों में से एक था. इस प्रजाति के हाथियों के दांत इतने लंबे होते हैं कि वे जमीन तक पहुंचते हैं. सताओ उत्तरी केन्या के सावो ईस्ट नेशनल पार्क में रहता […]

विज्ञापन

लंदन:दुनिया का सबसे बड़ा हाथी माने जाने वाले सताओ की मौत शिकारियों के जहरीले तीरों से हुई है.सताओ बड़े दांतों वाले जीवित बचे आखिरी हाथियों में से एक था. इस प्रजाति के हाथियों के दांत इतने लंबे होते हैं कि वे जमीन तक पहुंचते हैं.

सताओ उत्तरी केन्या के सावो ईस्ट नेशनल पार्क में रहता था, लेकिन फिर भी शिकारियों ने जीपीएस और मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए उसके ठिकाने का पता लगा लिया. 18 महीने से केन्या वाइल्ड लाइफ सर्विस फोर्सेज भी सावो ट्रस्ट के साथ मिलकर सताओ की देखरेख कर रहा था.

इतने सुरक्षा उपायों के बावजूद भी शिकारी मार्च में सताओ तक पहुंचने में कामयाब हो गये थे और शिकारियों ने 50 वर्षीय सताओ पर जहरीले तीर चला दिये थे. हालांकि इलाज के बाद सताओ ठीक हो गया. लेकिन, मई में ट्रस्ट के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर जून रिचर्ड मोलर द्वारा एक हाथी का शव बरामद किया गया और शुक्र वार को ट्रस्ट ने इस बात की पुष्टि की कि मृतक हाथी सताओ ही था, जो शिकारियों के जहरीले तीरों के कारण मर गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola