चीन:दीवार गिरने से 18 की मौत

Published at :11 May 2014 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
चीन:दीवार गिरने से 18 की मौत

बीजिंग : पूर्वी चीन के शान्दोंग प्रांत के छिंगदाओ शहर में बारिश और आंधी की वजह से दीवार ढ़हने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ढ़लान पर बनी एक दीवार शान्दोंग की एक अक्षय संसाधन कंपनी के प्रसंस्करण स्थल में […]

विज्ञापन

बीजिंग : पूर्वी चीन के शान्दोंग प्रांत के छिंगदाओ शहर में बारिश और आंधी की वजह से दीवार ढ़हने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ढ़लान पर बनी एक दीवार शान्दोंग की एक अक्षय संसाधन कंपनी के प्रसंस्करण स्थल में कर्मचारियों के अस्थायी घर पर गिर गयी.

चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बचावकर्ताओं का दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया और लोगों को ढूंढने के लिए अभियान शुरु कर दिया. तीन घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया. घटना को लेकर जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola