Photos : मैं 49 साल की हूं, अगले 30 साल तक संसद के अंदर और बाहर लड़ती रहूंगी : महुआ मोइत्रा

Updated:
विज्ञापन

कंगारू कोर्ट ने पूरे भारत को केवल यह दिखाया है कि आपने जो जल्दबाजी और उचित प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है, वह दर्शाता है कि अडानी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है, और आप एक महिला सांसद को समर्पण करने से रोकने के लिए उसे किस हद तक परेशान करेंगे.

विज्ञापन
undefined

तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को लोकसभा से अपने निष्कासन की तुलना ‘कंगारू अदालत’ द्वारा सजा दिए जाने से करते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा की आचार समिति को विपक्ष को झुकने के लिए मजबूर करने का हथियार बना रही है.

विज्ञापन
undefined

यह विवाद दुर्गा पूजा से ठीक पहले 15 अक्टूबर को शुरू हुआ था. उसके बाद उस विवाद से राज्य और राष्ट्रीय राजनीति भी कम उथल-पुथल वाली नहीं रही. ‘पैसे के बदले सवाल’ विवाद के चलते शुक्रवार को लोकसभा में तृणमूल सांसद महुआ मैत्रा का संसदीय पद खारिज कर दिया गया.

undefined

निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा, ”मैं 49 साल की हूं और अगले 30 साल तक संसद के अंदर और बाहर लड़ती रहूंगी.पूजा से ठीक पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल सांसद महुआ पर संसद में ‘रिश्वत के बदले सवाल’ उठाने का आरोप लगाया था.

undefined

लोकसभा की आचार समिति की सिफारिश पर सदन की सदस्यता से निष्कासित किये जाने के कुछ मिनट बाद अपनी प्रतिक्रिया में मोइत्रा ने कहा कि उन्हें उस आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो अस्तित्व में ही नहीं है और उन्हें नकदी या उपहार दिए जाने का कोई सबूत नहीं है.

undefined

लोकसभा की आचार समिति ने ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले में महुआ मोइत्रा को सदन की सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की थी.

undefined

महुआ मोइत्राउन्होंने कहा कि इस मामले में दो शिकायतकर्ताओं में से एक उनका पूर्व प्रेमी है जो गलत इरादे से आचार समिति के सामने आम नागरिक के रूप में पेश हुआ.

undefined

महुआ ने कहा, ‘‘आचार समिति मुझे उस बात के लिए दंडित कर रही है, जो लोकसभा में सामान्य है, स्वीकृत है तथा जिसे प्रोत्साहित किया गया है.

undefined

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा मामला ‘लॉगिन विवरण’ साझा करने पर आधारित है, लेकिन इस पहलू के लिए कोई नियम तय नहीं हैं.

undefined

टीएमसी सांसद के रूप में अपने निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा, “एथिक्स कमेटी के पास निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है.यह आपके (बीजेपी) अंत की शुरुआत है.

undefined

लोकसभा सदस्य के रूप में अपने निष्कासन पर महुआ मोइत्रा ने कहा, “.अगर इस मोदी सरकार ने सोचा कि मुझे चुप कराकर वे अडानी मुद्दे को खत्म कर देंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola