पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 243 लोग कोरोना से हुए संक्रमित, नये वैरिएंट से बुजुर्गों को ज्यादा खतरा

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 243 लोग कोरोना से हुए संक्रमित, नये वैरिएंट से बुजुर्गों को ज्यादा खतरा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुर्जुर्गों को सचेत रहने का सुझाव दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें भीड़ में न जाने की सलाह दी गयी है. साथ ही मास्क का भी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

राज्य में कई महीने बाद इस वर्ष कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार चला गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 243 लोग संक्रमित हुए हैं. उधर, कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बुजुर्गों के लिए कोरोना अधिक जानलेवा बनता जा रहा है. ज्ञात हो कि पिछले एक महीने में राज्य में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है. मृतकों में सभी बुजुर्ग थे. सभी की उम्र 69 से 92 वर्ष के बीच थी.

ऐसे में राज्य स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना के इस नये वैरिएंट से सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों को है. इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुर्जुर्गों को सचेत रहने का सुझाव दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें भीड़ में न जाने की सलाह दी गयी है. साथ ही मास्क का भी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, उन्हें कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने को कहा गया है.

त्योहारी सीजन में कोरोना का शतक

अप्रैल महीने में बैशाखी के बाद ईद और अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया गया है, पर इन त्योहारों को बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 243 लोग संक्रमित हुए हैं. पिछले करीब छह से आठ महीने बाद राज्य में कोरोना ने 200 के आंकड़े को पार किया है. हालांकि, कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण की दैनिक रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है.

Also Read: कल ममता बनर्जी से मिल सकते हैं नीतीश कुमार, लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर दलों ने तेज की एकजुटता की कवायद

राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 69 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. पर अब राज्य सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 1,301 हो गयी है. ज्ञात हो कि शनिवार को 24 घंटे में राज्य में 199 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola