ePaper

फर्जी वैक्सीनेशन कांड के विरोध में कोलकाता नगर निगम का घेराव करेगी भाजपा

Updated at : 04 Jul 2021 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी वैक्सीनेशन कांड के विरोध में कोलकाता नगर निगम का घेराव करेगी भाजपा

कोलकाता पुलिस ने भाजपा के नगर निगम अभियान को अनुमति नहीं दी है, लेकिन दिलीप घोष ने साफ कर दिया है कि फर्जी वैक्सीनेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा.

विज्ञापन

कोलकाताः फर्जी वैक्सीनेशन कांड के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलकाता नगर निगम का घेराव करने का एलान किया है. कोलकाता पुलिस ने भाजपा के नगर निगम अभियान को अनुमति नहीं दी है, लेकिन प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी इस सनसनीखेज कांड के खिलाफ हर हाल में प्रदर्शन करेगी.

ये बातें पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही है. उन्होंने कहा है कि पुलिस अपना काम करेगी और भाजपा अपना काम करेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से फर्जी वैक्सीनेशन कांड के मुख्य आरोपी देबांजन देव के साथ तृणमूल नेताओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं, उससे स्पष्ट होता है कि इसके पीछे काफी बड़ी साजिश है.

उन्होंने कहा कि अब तो आइएनटीटीयूसी के नेता के साथ देबांजन की तस्वीर सामने आयी है. अन्य तस्वीरों में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में देबांजन नजर आता है. नेता-मंत्रियों के साथ वह मौजूद रहता है.

Also Read: एक साल पहले भी पुलिस ने फर्जी वैक्सीनेशन कांड के सरगना देबांजन से की थी पूछताछ

उल्लेखनीय है कि फर्जी वैक्सीनेशन कांड के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने 5 जुलाई को कोलकाता नगर निगम चलो का आह्वान किया है. इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को सुबोध मल्लिक स्क्वायर में इकट्ठा होंगे और वहां से कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय की ओर बढ़ेंगे.

शिक्षक नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर हमला जारी रखते हुए उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. कहा कि सरकार ने नंबरहीन मेरिट लिस्ट जारी की. इस संबंध में न केवल भाई-भतीजावाद किया गया, बल्कि पैसों के एवज में लिस्ट में नाम शामिल कराये गये.

https://www.youtube.com/watch?v=otTHhfPt_MY

श्री घोष ने यह भी कहा कि खुद को बचाने के लिए अब तृणमूल कांग्रेस सॉलिसिटर जनरल को हटाने की मांग कर रही है. जबकि, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार के तौर पर चुनाव लड़ा था और वह हार गयीं. विधायक न रहते हुए भी वह मुख्यमंत्री बन गयी हैं. अब विधान परिषद बनाने की बात कर रही हैं.

Also Read: वैक्सीनेशन के लिए जारी हुआ बंगाल सरकार का एसओपी, फिरहाद बोले- जहां-तहां न लें वैक्सीन

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola