ePaper

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘शुक्रवार’ से कनेक्शन, जय संतोषी मां और जुम्मा के चक्कर में उलझी TMC सुप्रीमो

Updated at : 04 Mar 2021 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘शुक्रवार’ से कनेक्शन, जय संतोषी मां और जुम्मा के चक्कर में उलझी TMC सुप्रीमो

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी पर सभी की निगाहें हैं. धुर विरोधी बीजेपी से निपटने के लिए ममता बनर्जी हरसंभव तरीके अपना रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम ममता बनर्जी शुक्रवार को पहले चरण के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर सकती हैं.

विज्ञापन

Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी पर सभी की निगाहें हैं. धुर विरोधी बीजेपी से निपटने के लिए ममता बनर्जी हरसंभव तरीके अपना रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम ममता बनर्जी शुक्रवार को पहले चरण के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर सकती हैं. इस पर पार्टी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी का जय संतोषी मां और जुम्मा से खास कनेक्शन है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी कैंडिडेट? BJP इलेक्शन कमिटी की बैठक से पहले कयास
कोर वोटर्स के लिए ममता का मैसेज…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी शुक्रवार को पार्टी के पहले चरण के कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर सकती हैं. शुक्रवार को जुम्मा है और कहीं ना कहीं ममता बनर्जी इस दिन से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शुरू करके अपने कोर वोटर्स को मैसेज देना चाहती हैं. वैसे भी ममता बनर्जी पर बीजेपी तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है. दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा को लेकर भी बीजेपी टीएमसी और ममता बनर्जी को घेरती रही है.

Also Read: 7 मार्च को होगी ममता और मोदी की ‘टक्कर’, प्रधानमंत्री की ब्रिगेड रैली, तो मुख्यमंत्री की महिला रैली
डेट अनाउंसमेंट के पहले मां की पूजा

ममता बनर्जी अक्सर अपने धार्मिक आचरण को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर रहती हैं. कभी ममता बनर्जी की नमाज पढ़ते तस्वीर वायरल होती है तो कभी जय श्री राम नारे से चिढ़कर ममता बनर्जी विरोधियों की खबर लेती दिखती हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान के दिन भी ममता बनर्जी देवी मां की पूजा में लीन मिली थी. जिस पर बीजेपी ने टीएमसी और उसकी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार तंज किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola