स्वच्छ सर्वेक्षण में बिहार की राजधानी पटना की लंबी छलांग, 2021 में टॉप-50 में लाने का लक्ष्य
बिहार की राजधानी पटना ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लंबी छलांग लगायी है. गुरुवार को केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा की. इसमें बिहार के पटना जिले ने भी स्वच्छता में अपना स्थान बनाया है. बिहार के लिए बड़ी बात यह है कि पूर्वी भारत में पटना का 47वां रैंक है, जबकि, देश भर में 105 वां रैंक. खास बात यह है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर इंदौर शहर ने बाजी मारी है. इंदौर ने लगातार चौथी बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल किया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में इंदौर टॉप पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए